सिवनी-रामकथा एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की तैयारियां पूर्ण।

 

रामकथा एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की तैयारियां पूर्ण।



जहाँ एक ओर पूरे देश मे राम मय वातावरण हो गया है, वही शिव की नगरी (Seoni) सिवनी मे राम जी के साथ साथ शिवजी की भी आराधना प्रारम्भ है। इसी क्रम मे नगर के बरघाट रोड स्थित मोती महल लॉन में आगामी 20, 21 एवं 22 जनवरी 2024 को तीन दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया है। साथ ही बरघाट नाका के पास स्थित मोतीनाला तट पर श्री नर्मदेश्वर (Shivling) शिवलिंग की स्थापना का कार्यक्रम आयोजित  किया जाना है एवं दिनांक 20 जनवरी को भगवान नर्वदेश्वर शिवलिंग एवं श्री राम कथा वाचक श्री अतुल रामायणी जी की शोभा यात्रा का नगर भ्रमण किया जायेगा। 
             इस कार्यक्रम की शोभायात्रा का मार्ग लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभा यात्रा के रूप में प्रारंभ होकर नेहरू रोड काली चौक होते हुए मोती महल लॉन पहुंचेगी। शोभा यात्रा के पश्चात मोतीमहल लॉन में कथा वाचक श्री अतुल (Atul) रामायणजी के मुखारविंद से दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीरामकथा होगी। दिनांक 22 जनवरी को हवन, पूजन ,प्राण -प्रतिष्ठा एवं भंडारा सम्पन्न होगा।
         इन दोनो कार्यक्रमों को लेकर मंदिर व आयोजन समिति ने तैयारी पूर्ण कर ली है  समिति के प्रमुख श्री नरेन्द्र ठाकुर द्वारा समस्त धर्म प्रेमी जनों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर (Aagami) आगामी होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में सहयोग प्रदान करें।

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन